फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म '83 में बोमन ईरानी निभाएंगे ये किरदार, सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो

Tue, 27 Aug 2019 01:50 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
रणवीर सिंह, बोमन ईरानी और कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कबीर खान ने ग्लासगो में 5 जून को '83 की शूटिंग शुरू की  थी। अब तक पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अम्मी विर्क, चिराग पाटिल, जिवा और हार्डी संधू के साथ अभिनेता बोमन ईरानी भी फिल्म के कलाकारों की टुकड़ी में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन


फिल्म में महान पूर्व ओपेनिंग बल्लेबाज और विकेट कीपर, फारुख इंजीनियर का किरदार निभा रहे अभिनेता ने अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए साझा किया,"वह 1983 के विश्व कप के दौरान एकमात्र भारतीय कमेंटेटर थे। सह-कमेंटेटर ब्रायन जॉन्सटन के साथ उनकी कहानी मुख्य कथा के समानांतर चलती है।" भारत और वेस्टइंडीज के बीच ऐतिहासिक विश्व कप फाइनल के दौरान, जॉनसन ने इंजीनियर से मजाक में पूछा था कि अगर भारत जीतता है, तो क्या उस समय की प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी भारत में एक पब्लिक हॉलीडे घोषित करेंगी, जिस पर उनके भारतीय समकक्ष ने कहा,"वह इस शो की एक शौकीन श्रोता हैं, और यह सुनने के बाद ही वह पब्लिक हॉलीडे घोषित कर देंगी।" और वास्तव में, इंजीनियर की भविष्यवाणी सही साबित हो गयी।




बोमन ईरानी रविवार के दिन लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर टीम में शामिल हो गए है। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,"मैं यहां कुछ दिनों के लिए शूटिंग करूंगा और फिर मुंबई में टीम में शामिल हो जाऊंगा। इस महान किरदार को निभाना एक बेहद सम्मान की बात है।" जब बोमन से पूछा गया कि क्या वे प्रिपरेशन के हिस्से के रूप में इंजीनियर से मिल चुके है तो उन्होंने बताया,"मैं इस साल विश्व कप के दौरान मैनचेस्टर गया था और कुछ दिनों तक उसके साथ रहा। हमने भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी एक साथ देखा। यह इतना असली था जैसे अपने जवानी के हीरो से मिलना। मैं उनके घर पर रुका और भूमिका के लिए उनको समझने की कोशिश करते हुए हमने हँसी-मज़ाक के साथ शानदार वक़्त बिताया। ”
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: घंटी बजते ही गर्भवती ने खोला दरवाजा, सामने रणवीर सिंह को देखते ही ऐसे किया रिएक्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें