फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोमन ईरानी को मिली धमकी, बढ़ी सुरक्षा

Mon, 01 Sep 2014 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान के बाद अब अंडरवर्ल्ड से बोमन ईरानी को धमकी मिली है। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


इन दिनों बॉलीवुड से जुड़े लोगों को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलने का क्रम जारी है। शाहरुख खान के बाद अब अभिनेता बोमन ईरानी को भी धमकी मिली है।

यह धमकी भी शाहरुख को धमकी देने वाले रवि पुजारी ने दी है। खबर है कि पुजारी ने फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी को भी धमकी भरे फोन किए हैं।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोमन को रवि पुजारी की ओर से धमकी भरे फोन कॉल्स किए गए हैं। जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन


खास बात यह है जिस दो कलाकारों को हाल ही में रवि पुजारी से धमकी मिली है यह दोनों ही हैपी न्यू ईयर फिल्म से वास्ता रखते हैं।

फराह खान निर्देशित यह फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में बोमन के अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद और विवान शाह भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें