जिया खान की मौत पर पूरा बॉलीवुड सदमे में है। किसी को भी नहीं सूझ रहा है कि आखिर जिया ने यह फैसला लिया क्यों लिया हैं। सोशल नेटवर्किँग साइट्स पर सितारों ने ट्वीट्स करके जिया खान के प्रति संवेदन व्यक्त की है।
जिया खान ने अपनी फिल्मी पारी अमिताभ बच्चन के साथ शुरू की। अमिताभ इस खबर से सकते में हैं। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा "जिया खान नहीं रही!, यह मैं क्या सुन रहा हूं मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।"
बाकी फिल्म कलाकारों ने कुछ इस अंदाज से ट्वीटर पर अपनी संवेदना प्रकट की।
अरशद वारसीः मैं सुनकर चकित हूं मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।
वीरदासः यह पूरी तहर से अविश्वसनीय है।
कुणाल कपूरः मैं सुनकर चौंक गया हूं।
कमाल खानः हम दोनों एक बर्थडे पार्टी में मिले थे। मेरे लिए यह चौंकाने वाला है।
मिनिषा लांबाः बुरी खबर, भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।
चित्रांगदा सिंहः बहुत बुरी खबर, भगवान शायद उसे किसी अच्छी जगह ले जा रहा हो।
बिपाशा बसुः हे भगवान, बहुत ही बुरी खबर।
रिया सेनः पूरी तरह से डिस्टर्ब करने वाली खबर।
नेहा धूपियाः सदमा देने वाली खबर