बॉलीवुड की सितारों से भरी दुनिया में हर दूसरा व्यक्ति शराब और सिगरेट पीता है। कोई यह काम छिपकर करता है, तो कोई सरेआम इनका सेवन करता नजर आता है। अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में शराब से लेकर ड्रग्स तक रखी जाती है, जिसका सेवन शौकियाना अधिकतर सभी सितारे करते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें नशे की बुरी आदत पड़ जाती है। हमने बॉलीवुड के कई कलाकारों का करियर शराब और ड्रग्स के चलते बर्बाद होते देखा है। जहां कुछ सेलेब्स अपनी इस आदत को छिपाते हैं, वहीं कई सामने आकर इसे स्वीकार करने की हिम्मत करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों के सामने आकर शराब की लत के बारे में बात की है।
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में 'जेलर' की प्रेस कॉनफ्रेंस में अपनी शराब की आदत का जिक्र किया। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें शराब पीने की बुरी तरह से आदत थी। शराब की इस लत के कारण वह करियर में वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो अभिनेता करना चाहते थे। इतना ही नहीं रजनीकांत के मुताबिक इस लत ने उनके करियर को क्षति भी पहुंचाई है।
पूजा भट्ट
- फोटो : Instagram
पूजा भट्ट
अपने जमाने की बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रहीं पूजा भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री ने बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में हाल ही में अपनी शराब की लत को बड़ी ही बेबाकी से कुबूल किया। शराब की लत से अपनी लड़ाई के बारे में बात करते हुए पूजा ने कहा, 'मैं 45 साल की थी और अगर मैं खुद को 10 साल जिंदा रखना था तो मुझे शराब छोड़नी थी। मुझे अपने आप को सुधारना था। मैं और जीना चाहती थी, जिसके के लिए मैंने यह जंग लड़ी और जीती भी।'
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
किसी जमाने में पर्दे पर हीरोगीरी दिखाने वाले अभिनेता संजय दत्त अब फिल्मों में विलेन बनकर सबका दिल जीत रहे हैं। लेकिन एक समय पर उन्होंने नशे की लत के कारण अपने करियर को बर्बाद कर लिया था। इसका खुलासा वह बहुत बार कर चुके हैं। इतना ही नहीं उनकी ड्रग्स और शराब की लत की झलक हमें उनकी बायोपिक संजू में भी देखने को मिली थी। अभिनेता ने इस लत से बाहर निकलने का श्रेय अपने पिता सुनील दत्त को दिया। उन्होंने बताया था कि, 'मैं मरने जैसी स्थिति में था और अपने पिता के पास गया और उनसे कहा कि मुझे मदद की जरूरत है और मैं नशे का आदी हो चुका हूं। मैं भाग्यशाली व्यक्ति था कि मेरे पिता मुझे अमेरिका ले गए जहां मैं दो साल तक एक उपचार केंद्र में रहा।'
प्रतीक बब्बर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक बब्बर
प्रतीक बब्बर ने ड्रग्स की लत और उससे बाहर निकलने के लिए अपनी लड़ाई के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि उनका बिस्तर से उठना लगभग असंभव था। हर सुबह उल्टी मेरा स्वागत करती थी, मेरे शरीर में दर्द होता था और मैं हर कुछ मिनटों में कभी गर्म, तो कभी ठंडे के एहसास के बीच झूलता रहता था। उस समय, मेरे पास पसंद की कोई दवा भी नहीं थी, मेरे हाथ जो भी लगता था मैं ले लिया करता था।
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 2012 में एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया था कि वह पिछले 15 वर्षों से शराब के आदी थे। उन्होंने यहां तक कहा कि शराब पीने से उनका करियर खराब हो गया। कथित तौर पर लिखने का शौक लगने के बाद उन्होंने अपनी लत पर काबू पा लिया था।