फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ट्यूबलाइट' का दूसरा गाना 'नाच मेरी जान' रिलीज

Thu, 01 Jun 2017 04:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट' का गाना 'नाच मेरी जान'
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का नया गाना 'नाच मेरी जान' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सलमान और सोहेल खान का 'भाईहुड' यानि भाई प्रेम देखने को मिल रहा है। गाने के बोल बहुत ही दिलचस्प हैं और गाना सुनते ही आप वास्तव में मगन होकर नाचने लगेंगे। 'नाच मेरी जान' को प्रीतम ने कंपोज किया है वहीं अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं।
विज्ञापन


फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में सलमान खान और कबीर खान तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ कर चुके हैं। दोनों से दर्शकों को इस बार भी खास उम्मीदें हैं।

इसकी कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘लिटिल बॉय’ की ऑफीशियल रीमेक है, हालांकि डायरेक्टर कबीर खान ने इसनें कुछ बदलाव जरूर किए हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा चाइनीज एक्ट्रेस जू जू, और सोहेल खान जैसे कलाकार भी दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें