फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जुड़वा 2' के क्लाइमेक्स में नजर आएंगे सलमान खान, दिखेगा डबल रोल

Wed, 31 May 2017 03:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
वरुण धवन और सलमान खान
विज्ञापन
वरुण धवन स्टारर फिल्म 'जुड़वा 2' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी तो डायरेक्टर डेविड धवन ने ये वादा किया था कि वो 'जुड़वा' के सीक्वल में सलमान खान और करिश्मा कपूर का कैमयो भी रखेंगे। लेकिन अब खबर है कि इसमें दर्शकों को एक नहीं बल्कि दो सलमान देखने को मिलेंगे। जी हां, मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सलमान अपने पुराने दोनों किरदार प्रेम और राजा के रूप में दिखाई देंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फिल्म के क्लाइमेक्स में सलमान और वरुण धवन के जुड़वा किरदारों को आमने-सामने नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

पहले ये कहा जा रहा था कि सलमना इसके फेमस गाने 'ऊंची है बिल्डिंग या टन टना टन' में ही नजर आएंगे। फिलहाल सलमान अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन और 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं और जून के आखिरी में 'जुड़वा 2' की शूटिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जुड़वा 2' में जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। ये फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें