फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और ये रहे बॉलीवुड के मोस्ट सेक्सी बैचलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोस्ट एलेजेबल हॉट बैचलर में सलमान खान सबसे ऊपर हैं। इस लिस्ट में उनका साथ देने के लिए अब युवा अभिनेताओं की फौज भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


इस लिस्ट में शाहिद कपूर से लेकर अर्जुन कपूर तक का नाम शामिल है। रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी इस लिस्ट में लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं।
Trending Videos

सलमान हैं सबकी जान

48 साल की उम्र में भी सलमान खान की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। लड़कियों के बीच वो आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं जितना 'मैंने प्यार किया' के समय थे।

सलमान का अब तक कुंवारा रहना भी उनकी लोकप्रियता को बरकरार रखे है। कहना गलत नहीं होगा कि यंग जनरेशन के होते हुए भी सलमान बाकी सारे कुंवारे हीरोज पर भारी हैं।

बचना ऐ हसीनों...

कपूर खानदान के लाड़ले रणबीर कपूर ने आते ही जता दिया था कि लड़कियों का दिल जीतना उनको बखूबी आता है। कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का शानदार प्रदर्शन कर रणबीर ने अपना सिक्का और जमाया।

अपने समकालीन हीरोज की तुलना में रणबीर कपूर लड़कियों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनका चॉकलेटी चेहरा गर्ल्स को बेहद पसंद आता है।


रणवीर सिंह भी लाइन में

'गोलियों की रासलीला रामलीला' जैसी सुपर हिट फिल्म देने के बाद बॉलीवुड का ये बैचलर सितारा लड़कियों की आंखों का तारा बन चुका है।

रणवीर सिंह से भी कई लड़कियां अब शादी की हसरत पाले बैठी हैं।

शाहिद ने फिर जगाई उम्मीद

बीच में शाहिद कपूर के दिन ठीक नहीं चल रहे थे। कैरियर के शुरआती दौर में शाहिद पर भी लड़कियां फिदा हो गई थीं लेकिन फिर फ्लॉप फिल्मों के चलते शाहिद की लोकप्रियता में कमी आई थी।

पर शाहिद एक बार फिर से मैदान में हैं और अपनी चॉकलेटी इमेज से बाहद आकर उन्होंने माचो मैन का लबादा ओढ़ लिया है साथ ही 'आर राजकुमार' जैसी हिट फिल्म भी दे दी है। शाहिद एक बार फिर से लड़कियों की पसंद बन गए हैं।

अर्जुन भी धड़का रहे दिल

बोनी कपूर का बेटा अर्जुन कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। 'इशकजादे' जैसी हिट फिल्म से कैरियर की शुरुआत करने वाले इस हीरो ने बेहद हॉट और सेक्सी किरदार से लडकियों के दिल में जगह बना ली थी। अब वह गुंडे में दिखाई देंगे।

आए और छाए स्टूडेंट ऑफ ईयर

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' की खोज वरुण धवन और सिद्वार्थ मल्होत्रा फिल्म के आते ही लड़कियों के दिलों में छा गए। इन दोनों कि हीरोज के पास अब काफी अच्छे प्रोजेक्ट भी है और इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी है।

वरुण और सिद्वार्थ हॉट और सेक्सी बैचलर की लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन

आदित्य से भी हो गई आशिकी

'आशिकी2' के बाद कब आदित्य रॉय कपूर लड़कियों के दिलों में घर कर गए पता ही नहीं चला। लेकिन ये हैंडसम बॉय अब सेक्सी बैचलर की सूची में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें