विक्रम गोखले ने सीरियल उड़ान, इंद्रधनुष, क्षितिज ये नहीं, संजीवनी, जीवन साथी, सिंहासन, मेरा नाम करेगी रोशन, शिव महापुराण और अवरोध: द सीज विदइन (वेब सीरीज) में काम किया। अभिनय के साथ ही विक्रम गोखले ने साल 2010 में बतौर निर्देशक मराठी फिल्म अघात बनाई।
विक्रम गोखले को थियेटर में उनके अभिनय के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2013 में उन्हें मराठी फिल्म अनुमति के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। 2016 में विक्रम गोखले ने एलान किया कि उनके गले की बीमारी की वजह से वो स्टेज पर सक्रिय नहीं रहेंगे।