फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पाई भी न लेकर करोड़ों कमाएंगे सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए फीस के तौर पर एक भी पैसा नहीं लिया है। दरअसल, अब फिल्मी सितारों के कमाई के तरीके बदल गए हैं। सलमान खान ने फिल्म में अभिनय करने के लिए तो निर्माता कंपनी से एक भी रुपये नहीं ले रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह करोड़ों की कमाई करेंगे।
विज्ञापन


निर्माता कंपनी राजश्री को तो फिलहाल सलमान को कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ रही है, लेकिन हो सकता है कि वो अपनी ही फिल्म की सैटलाइट टीवी राइट्स की खरीद बिक्री को लेकर कोई दावा न ठोंक पायें।

क्योंकि सलमान खान ने पहले ही 2017 तक की अपनी सभी फिल्मों को दिखाने के विशेषाधिकार किसी और को दे दिए हैं। दरअसल, उन्होंने इंटरटेनमेंट कंपनी स्टार इंडिया के साथ 500 करोड़ रुपये का सौदा किया है। इसके तहत स्टार टीवी के पास 2013 से 2017 की सलमान की सभी फिल्मों को दिखाने का विशेषाधिकार होगा।
विज्ञापन

बदल गया है बॉलीवुड का अर्थशास्‍त्र

अब सिनेमा में तकनीकी ही नहीं, उसके जरिए पैसे कमाने तरीकों में भी भारी बदलाव आए हैं। कोई भी बड़ा सितारा आज एक फिल्म में अभिनय के लिए 30 करोड़ रुपये से कम नहीं लेता है, जो करीब-करीब बजट का 40 फीसदी होता है।

यही हाल रहा तो कुछ सालों बाद सितारों की फीस नियंत्रण से बाहर हो जाएगी और फिल्म निर्माण दुनियां की सबसे रिस्की जॉब बन जाएगी। इसकी बानगी अभी मिलनी शुरू हो गई। अभी बीते फाइनेंसियल ईयर में फिल्म निर्माण कंपनियों अपने कई प्रोजेक्ट निरस्त किए हैं।

निर्माता ऐसी स्थिति में सितारों से उनकी फीस कम करने को कहते हैं, तो स्टार उनसे लाभ में कुछ हिस्सा शेयर करने की शर्त रख देते हैं। बीते साल में सलमान खान ने अपनी फिल्म किक और जय हो में ऐसा किया था।
विज्ञापन

आमिर खान ने भी ‌थ्री इडियट के लिए एक पैसा नहीं लिया था

2009 में आई फिल्म थ्री ‌इडियट के लिए भी आमिर खान ने फीस के तौर पर एक रूपये नहीं लिए थे। बल्कि उन्होंने निर्माता से फिल्म की कुल कमाई में एक निश्चित हिस्सा मांग लिया था।

इस फिल्म ने कुल करीब 300 करोड़ का व्यवसाय किया, इस लिहास आमिर खान को एक भारी फायदा हुआ। इसी को देखते हुए पिछले साथ अक्षय कुमार ने बेबी फिल्म ऐसा ही किया। यही नहीं, अब सभी चोटी के सितारे फिल्मों में सह निर्माता खुद बनने लगे हैं।

बीते साल आई शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में उन्होंने यही किया। यानी कि अब सितारों पर भी अपनी फिल्म हिट कराने दबाव होता है, अगर फिल्म फ्लॉप होती है, तो आर्थिक तौर पर बस निर्माता को नहीं अभिनेता को भी प्रत्यक्ष घाटा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें