फिल्में चलती हैं तभी कलाकार का भाव बढ़ता है। वर्ना तो ऊपर से नीचे आना तय है। अपनी पिछली कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद से सैफ अली खान जमीन पर उतरने लगे हैं। चर्चा है कि हाल में उन्हें एक कंपनी के लिए विज्ञापन करने का रेट घटाना पड़ा। वैसे फिल्में फ्लॉप होने के बाद सैफ के पास विज्ञापनों के भी ज्यादा प्रस्ताव नहीं आ रहे थे। इसे ही कहते हैं वक्त की चाल...!