फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की तीन नई धमाकेदार खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चा है कि पिछले दिनों जूही चावला के भाई बॉबी चावला के निधन और अंतिम संस्कार के वक्त आमिर खान मुंबई में ही थे। तमाम बॉलीवुड सितारे जूही को सांत्वना देते नजर आए, लेकिन आमिर नहीं पहुंचे। जबकि आमिर ने सबसे ज्यादा फिल्में जूही के साथ की हैं। अब लोग अटकलें लगा रहे हैं कि आखिर आमिर-जूही के बीच ऐसा क्या हो गया जो यह दूरी बन गई!
विज्ञापन


देनी पड़ी नेहा धूपिया को सफाई

आखिरकार नेहा धूपिया को चुप्पी तोड़नी पड़ी है। बहुत दिनों से चर्चा थी कि वह क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ डेटिंग कर रही हैं। लेकिन नेहा को आखिरकार कहना पड़ा की यह बात गलत है।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस सेक्सी सुंदरी को यह बात खुलेआम कहनी पड़ी। बताया जा रहा है कि नेहा की जिंदगी में इन दिनों एक ‘सीक्रेट लवर’ है और वह युवराज के नाम से जल-भुन रहा था।

अब असली बैड साइड इफेक्ट्स से विद्या हुई परेशान

‘घनचक्कर’ और ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ एक के बाद एक दर्शकों द्वारा नकारे जाने के बाद विद्या बालन परेशान हैं। अब वह डायरेक्टरों और प्रोड्यूसरों की साख पर फिल्म करने से हिचक रही हैं।

हाल में उनके पास जो लोग फिल्मों के प्रस्ताव लेकर गए, विद्या ने उनसे स्क्रिप्ट मांग ली। वैसे कहने वाले कह रहे हैं कि स्क्रिप्ट तो बहाना है, विद्या प्रेग्नेंट हैं और अगली फिल्मों के लिए वक्त चाहती हैं।

विज्ञापन

मजेदार हैं ये गॉसिप

ये तीन ऐसी गॉसिप हैं जो फिल्म इंड्रस्ट्री में एक दम नई हैं। इन खबरों को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ये खबरें जूही चावला और आमिर खान, विद्या बालन और नेहा धूपिया से जुड़ी हुई हैं। जानने के लिए पढ़े ये स्टोरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें