अगर हिंदी सिनेमा की बात करें तो इसका इतिहास बहुत ही समृद्धशाली रहा है। आज के समय में तो बॉलीवुड में इंटीमेट सीन होना आम बात हो गई है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब नायक-नायिका के बीच रोमांस के सीन भी बहुत सोच-समझकर फिल्माए जाते थे। तीस और पचास के दशक में शायद ही कोई ऐसा सीन होगा जिसमें नायक-नायिका को एक दूसरे के बेहद करीब दिखाया गया हो। उस समय में रोमांस और इंटीमेसी दिखाना तो दूर की बात था। सोचिए ऐसे में नायक और नायिका के बीच किसिंग सीन फिल्माना कितना मुश्किल काम रहा होगा। क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा का सबसे पहला किसिंग सीन कब और किस फिल्म में फिल्माया गया था।