डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कल सीबीआई कोर्ट ने साध्वी से रेप मामले में दोषी करार दिया है। इसके बाद से पंचकूला समेत हरियाणा और पंजाब में डेरा के समर्थकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस हिंसा में अभी तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग घायल हैं। इस हिंसा से दुखी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का डेरा समर्थकों पर गुस्सा फूटा है।
अभिनेता ऋषि कपूर ने लिखा कि इस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई डेरा के पैसों से होनी चाहिए। 'गुरमीत फॉलोअर्स को शर्म आनी चाहिए, आपके लिए मेरे मन में कोई इज्जत नहीं है।' ऋषि ने राधे मां, गुरमीत राम रहीम, नित्यानंद और आसाराम की तस्वीर डालते हुए लिखा कि ये सभी फ्रॉड हैं और इन्हें सजा होनी चाहिए।
Attach all Dera properties and sell them to compensate the national loss by arson and vandalism. Shame Gurmeet followers. No respect for you pic.twitter.com/Tgl03SYTpt
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 25, 2017
Frauds.Blind faith in con people.Government must punish these fraudsters.Sukhwinder Kaur(Radhema)Gurmeet,Asaram,Nityananda.All Criminals! pic.twitter.com/1Sm2gqagBq
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 25, 2017
फरहान अख्तर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फरहान ने लिखा, 'पीड़ितों के बारे में सोचें, उन्हें ये सब देख कर कितना बुरा लग रहा होगा। कृपया शांति बनाए रखें और पुलिस को अपना काम करने दें।'
#RamRahimVerdict #Haryana pic.twitter.com/mmj3xxzoXN
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 25, 2017
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लिखा कि एक बार फिर धर्म के नाम पर हिंसा की जा रही है।
Again.. riots in the name of religion.. #RamRahimVerdict.. prayers with all those stuck in the riots stricken areas/states 🙏🏽
— Esha Gupta (@eshagupta2811) August 25, 2017
अनुपम खेर ने लिखा, 'लगता है राम रहीम ने अपने फॉलोअर्स को हिंसा ही सिखाई है।'
Violence is what #GurmeetRamRahimSingh seems to have taught his followers. This is nonsense & Govt. needs to use full force to STOP it NOW.
— Anupam Kher (@AnupamPkher) August 25, 2017