गुजरे जमाने के हैंडसम हीरो जितेंद्र पर उनकी चचेरी बहन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। जिसके बाद शिमला पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक जब वह 18 साल की थी तब 28 साल के जितेंद्र ने होटल के कमरे में नशे की हालत में उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब बॉलीवुड के किसी सितारें पर ऐसे गंभीर आरोप लगे हैं। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं कुछ ऐसे ही दागदार नाम...
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
2 of 11
शानदार जबरदस्त जिंदाबाद का जुमला हिट कराने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर एक महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। महिला नवाजुद्दीन की ही हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। इसके बाद अपनी विवादस्पद ऑटोबायोग्राफी में को स्टार के जिस्म को अपनी हवस के लिए इस्तेमाल करने जैसे खुलासे के बाद उन्हें कानूनी प्रकिया से भी गुजरना पड़ा। आगे देखिए और दागदार कलाकारों को।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
3 of 11
कपिल शर्मा पर मराठी हीरोइन दीपाली सय्य्द ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। अदाकारा के मुताबिक एक पार्टी के दौरान कपिल ने उनके साथ जबरदस्ती डांस भी करना चाहा। हालांकि कपिल ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
मधुर भंडाकर
4 of 11
जाने-माने फिल्म निर्माता मधुर भंडाकर पर मॉडल प्रीति जैन ने फिल्मों लीड रोल दिए जाने को लेकर रेप करने का आरोप लगाया था। प्रीति के मुताबिक भंडारकर ने तीन साल तक उसके साथ यौन संबंध बनाए। लेकिन अदालत ने भंडारकर को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन
शाइनी आहूजा
5 of 11
नौकरानी से बलात्कार के मामले में अभिनेता शाइनी अहूजा को सात साल कैद की सजा हुई। शाइनी ने पहले तो अपने ऊपर लगे इल्जामात नकार दिए थे, लेकिन बाद में शाइनी ने आरोपों को कबूल लिया था। फिलहाल शाइनी जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
इंदर कुमार
6 of 11
मुंबई की एक 23 साल की लड़की ने अभिनेता इंदर कुमार पर दो बार रेप करने का आरोप लगाया। इंदर कुमार सलमान खान की हिट फिल्म 'वॉन्टेड' में साइड रोल में थे। लड़की के मुताबिक इंदर ने उसे एक रात के लिए अपने अपार्टमेंट में बंद रखा और उसके साथ यौन अपराधों के अलाव बीयर की बोतलों से उसे पीटा और सिगरेट से जलाया। लकड़ी की माने को इंदर ने उसे फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर बरगलाया था। 28 जुलाई 2017 को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आदित्य पंचोली
7 of 11
अभिनेता आदित्य पंचोली का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक बार आदित्य पर घर में काम करने वाली 15 वर्षीय नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा। आदित्य पर एक नाबालिग लड़की से रेप का मुकदमा चला और अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया। आदित्य ने लड़की को झांसा दिया था कि वो उसे फिल्मों में हीरोइन बना देंगे।
अंकित तिवारी
8 of 11
फिल्म आशिकी-2 में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले गायक अंकित तिवारी पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक अंकित ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ साल भर तक संबंध बनाए।
9 of 11
पीपली लाइव फिल्म के सह निर्देशक महमूद फारुकी को 2016 में एक अमेरिकी रिसर्चर महिला के साथ रेप के आरोप में 7 साल की सजा सुनाई थी और 50 हजार का जुर्माना भी लगाया था…जून 2015 में महिला ने फारुखी के खिलाफ न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट उन्हें बरी करते हुए कहा था कि फारुकी और अमेरिकी महिला एक दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में थे।
अभिजीत भट्टाचार्य
10 of 11
एक दौर में शाहरुख खान की आवाज रहे गायक अभिजीत भट्टाचार्य पर भी रियल लाइफ में विलेन बनने से नहीं बच पाए। मायानगरी के लोखंडवाला में दुर्गा पूजा दौरान एक महिला ने अभिजीत पर यौन शोषण का आरोप लगाया। अभिजीत दुर्गा पूजा पंडाल के संयोजक थे।
फिल्म व्योमकेश बख्शी के निर्देशक दिवाकर बैनर्जी पर अदाकारा पायल रोहतगी ने यौन शोषण का आरोप लगाया। पायल के मुताबिक एक बार देर रात दिवाकर उसके घर आए और उससे कहा कि उसे वजन कम करने की जरूरत है। फिर दिवाकर ने पायल से उसे उसकी टॉप ऊपर करने के लिए कहा। हालांकि दिवाकर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा करार दिया।