मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया से जुड़ी हर खबर जानने के लिए प्रशंसक बेकरार रहते हैं, तो अपने चहेते सितारों के फैशन सेंस को भी कॉपी करने से पीछे नहीं हटते। हालांकि, कई बार सितारों का अतरंगी ड्रेसिंग सेंस ही उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। ट्रोलिंग का शिकार सिर्फ अभिनेत्रियां ही नहीं, अभिनेता भी होते हैं। आइए आपको कुछ ऐसी ही अभिनेताओं के बारे में बताते हैं , जो अपने कपड़ों के चलते लोगों की खरी-खोटी बातें सुन चुके हैं।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
पिछले साल कौन बनेगा करोड़पति के दौरान अमिताभ बच्चन एक अजीबो-गरीब ड्रेस पहने नजर आए थे, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया था। कोई अभिनेता के फैशन सेंस की तुलना रणवीर सिंह से कर रहा था, तो किसी ने उन पर उम्र का असर होने की बात कही। दरअसल, बिग बी ने सफेद रंग की हुडी के साथ ब्लैक और व्हाइट प्रिटेंट ट्राउजर कम स्कर्ट जैसा कुछ पहना था, जैसा कि वह आमतौर पर कभी भी नहीं पहनते हैं और इसलिए ही वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे।
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ
फिल्म गणपत को लेकर सुर्खियों में बने हुए टाइगर श्रॉफ भी अपने कपड़ों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर चुके हैं। दरअसल, टाइगर को अपनी कथित एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के जन्मदिन पर ट्रोल्स ने आड़े हाथ ले लिया था। दरअसल, टाइगर डिनर के लिए ब्लैक कलर की सैंडो पहनकर पहुंचे थे, जो किसी को रास नहीं आया और उन्हें ट्रोल किया जाना लगे। एक यूजर ने लिखा था कि इतना पैसा होने के बाद भी वह बनियान पहनकर क्यों जा रहे हैं।
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी अक्सर ही अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ लोगों को उनका फैशन सेंस कमाल का लगता है, कुछ उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आते। एक बार करण फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की जन्मदिन पार्टी में अखबार के प्रिंट वाली शर्ट पहनकर पहुंचे थे, जिसके चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे।
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
अपारशक्ति खुराना
अपारशक्ति खुराना भी अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं रहते हैं। कभी वह ऐसा करने में सफल हो जाते हैं, तो कभी ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। एक बार अभिनेता ने ब्लेजर के साथ स्कर्ट पहनी तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि वह महिलाओं के कपड़े क्यों पहन रहे हैं।