फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर और जैकलीन की दोस्ती का क्या है राज?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में दोस्ती और रिश्ते बनते और बिगड़ते ही रहते हैं। बॉलीवुड में एवलिन और सनी के बाद अब एक और नई दोस्ती की काफी चर्चा हो रही है और वह सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिज की दोस्ती।
विज्ञापन


दोनों हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में देखी गई और दोनों एक दूसरे के साथ जिस प्रेम-प्यार और दोस्ताना स्वभाव में नजर आई उस से लग रहा था जैसे दोनों पिछले जन्म की बहने हो।
Trending Videos

बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के तनाव चर्चा में रहते हैं

वैसे तो बॉलीवुड अभिनेत्रियां ज्यादातर अपनी दुश्मनी के लिए ही जानी जाती हैं लेकिन सोनम और जैकलीन की दोस्ती इन दिनों चर्चा में है। दोनों ही अभिनेत्रियां सलमान खान और अरबाज खान के बैनर्स की फिल्में करने की तैयारी में हैँ।

हालांकि बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिनमें आपस में काफी दोस्ताना रिश्ते हैं। सोनम और जैकलीन के जैसे ही कुछ दिनों पहले ​'​कुछ कुछ लोचा है​'​ के सेट पर सनी लियोन और एवलिन शर्मा ​को भी ऐसे ही घुलते-मिलते देखा गया था।
विज्ञापन

सनी और एवलिन की दोस्ती भी चर्चा में

सिलसिले में एवलिन​ का कहना है, "मैं इस बात से चकित थी कि सनी और मेरी बॉंडिंग इतनी अच्छी हो जाएगी​। दरअसल इस बॉंडिंग की शुरूआत हमारी फिल्म के सेट पर हुई लेकिन जैसे​-​जैसे हमनें अपनी अपनी दिलचस्पी शेयर करनी शुरू की हमनें जाना कि हममें काफी कुछ कॉमन है​।

जी हां यह बात बिल्कुल सच है कि हम दोनों पश्चिमी देशों से हैं लेकिन हमारी जडें भारतीय हैं​। मुझे लगता है हम दोनों एक ही तरह का ह्यूमर शेयर करते हैं​। शायद यही वजह है कि हमारी इतनी बनती है​।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें