तब्बू के सलमान की फिल्म भारत में आने खबरें तो हैं लेकिन साथ में यह भी रोचक तथ्य है कि वह इस खान के अपोजिट नहीं दिखेंगी। तब्बू बॉलीवुड में सलमान से 10 साल सीनियर हैं और तीन बार उनकी फिल्मों में काम कर चुकी हैं मगर हर बार उनकी हीरोइन बनने से चूक गईं।
तब्बू निर्देशक राज कंवर की सलमान स्टारर जीत में आई थीं परंतु यहां इस खान की हीरोइन करिश्मा कपूर थीं। इसके बाद ये दोनों हम साथ साथ हैं में थे जहां सलमान की जोड़ी सोनाली बेंद्रे और तब्बू की जोड़ी मोहनीश बहल के साथ थी।
इसके बाद वह सलमान की जय हो में दिखीं मगर यहां उनकी बहन बनी थीं। उल्लेखनीय है कि तब्बू बेहतरीन एक्ट्रेस होने के बावजूद बाकी दोनों खानों यानी शाहरुख-आमिर की हीरोइन के रूप में किसी फिल्म में नहीं आईं।