फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन: शोक में डूबा बॉलीवुड, पीएम मोदी ने भी जताया दुख

Sun, 25 Feb 2018 08:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया है। 54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां श्रीदेवी की हार्ट अटैक से तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।

विज्ञापन

श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। वो परिवार के साथ शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

पीएम मोदी ने भी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से ट्वीट करके दुख जताया गया। 'प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन



<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en-gb"><p lang="en" dir="ltr">Saddened by the untimely demise of noted actor Sridevi. She was a veteran of the film industry, whose long career included diverse roles and memorable performances. My thoughts are with her family and admirers in this hour of grief. May her soul rest in peace: PM <a href="https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw">@narendramodi</a></p>&mdash; PMO India (@PMOIndia) <a href="https://twitter.com/PMOIndia/status/967575615254622208?ref_src=twsrc%5Etfw">25 February 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
दो दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


खूबसूरत एकट्रेस में श्रीदेवी का नाम शुमार था। श्रीदेवी के दुनिया से जाने पर पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से लेकर सुष्मिता सेन तक तमाम एक्टर, एक्ट्रेस और डायरेक्टर-प्रोड्यूसरों ने श्रीदेवी की मौत की खबर पर दुख जाहिर किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें