बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा अपने बेटे वायु आहूजा को जन्म देने के तीन महीने बाद ही ग्लैमर वर्ल्ड में लौट आई हैं और रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, वह नर्वस भी हैं, लेकिन इस वजह बॉलीवुड से दूरी नहीं है। दरअसल, सोनम कपूर ने हाल ही में सऊदी अरब के लिए उड़ान भरी। इस दौरान उनका एयरपोर्ट लुक फैंस को काफी पसंद आया, लेकिन सोनम खुश दिखाई नहीं दीं। क्या है इसकी वजह, जानते हैं इस रिपोर्ट में...