'फोर मोर शॉट्स प्लीज', 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' और 'इनसाइड एज' में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने हाल ही अपना एक बुरा अनुभव साझा किया है। इसमें उन्होंने सेट से जुड़ा एक परेशान कर देने वाला वाकया बताते हुए कहा कि उनके सह-कलाकार ने निर्देशक के कट कहने के बाद भी किस करना जारी रखा। इस दौरान अभिनेत्री ने महिलाओं के लिए काम करने की जगह को सुरक्षित बनाए जाने को लेकर बात की है।
सीन कट होने के बाद भी अभिनेता ने किस करना रखा जारी
रेडियो नशा से बात करते हुए, सयानी गुप्ता ने कहा कि फिल्म सेट पर इंटिमेसी कोर्डिनेटर्स की जरुरतों को अब प्रमुखता से उठाने की जरूरत है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि एक बार एक अभिनेता ने उन्हें निर्देशक के कट करने के बाद भी किस करना जारी रखा। अभिनेत्री ने इसे अभ्रद बताते हुए अभिनेता और प्रोजेक्ट का नाम बताने से इनकार कर दिया। अभिनेत्री ने आगे बताया कि उन्होंने साल 2013 में मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ के लिए काम करते हुए उनके लिए इंटिमेट सीन्स को फिल्माना आसान रहा, क्योंकि उनके तकनीकी स्वभाव की वजह से ये अभिनेत्री के लिए आसान बन गया था। अभिनेत्री ने आगे कहा कि इसके बावजूद कई बार लोग इसका गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।
Pushpa 3: अल्लू के बाद रश्मिका मंदाना ने साझा किया 'पुष्पा 2' को लेकर भावुक पोस्ट, पुष्पा 3 को लेकर दी हिंट?
जब सयानी को छोटी ड्रेस पहन कर 70 लोगों के सामने लेटना पड़ा
इस बातचीत के दौरान अभिनेत्री अपनी फिल्म 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' की शूटिंग की याद साझा करते हुए बताया कि इसके सेट पर वह खुद को असहज महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक छोटी सी ड्रेस पहन कर समुंदर किनारे लेटना पड़ा, जबकि तब वहां क्रू के सदस्यों समेत कई लोग उनके सामने खड़े थे। अभिनेत्री ने कहा, "मैं उस समय बहुत असुरक्षित महसूस कर रही थी, क्योंकि मेरे सामने करीब 70 लोग खड़े थे।"
Sukumar Movies: 'आर्या' से लेकर 'रंगस्थलम' तक, इन फिल्मों से खूब वाहवाही लूट चुके हैं 'पुष्पा 2' के निर्देशक
सेट पर महिलाओं की सुरक्षा के हों बेहतर इंतजाम
अभिनेत्री ने इसमें आगे बात करते हुए कहा कि सेट पर महिलाओं के लिए बेहतर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि एक बार वो शूटिंग के दौरान चाहती थीं कि कोई उनके बगल में शॉल लेकर खड़ा हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभिनेत्री ने कहा,"कई बार ऐसा होता है कि हम इतनी जल्दी में शूटिंग करते हैं कि किसी की सुरक्षा किसी के दिमाग में आखिरी चीज भी नहीं होती। कभी-कभी आपकी सीमाएं समझौता कर लेती हैं, जो एक सामान्य मानसिकता है, जिसे विस्तारित करने की जरूरत है।"
Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल हुआ शुरू, सोनम बाजवा भी आएंगी नजर