फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पर्दे पर आएगी रानी की 'हिचकी', खत्म हुई शूटिंग

Mon, 05 Jun 2017 07:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
रानी मुखर्जी
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'हिचकी' से अपना कमबैक कर रही हैं। 'हिचकी' की शूटिंग अप्रैल में शुरू हुई थी और अब ये पूरी हो गई है। रानी फिल्म में दिव्यांग के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन


'ब्लैक' के बाद अब रानी इस फिल्म में भी दर्शकों को अपनी एक्टिंग से हैरान करने वाली हैं। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। टीम ने शूटिंग खत्म होने के बाद ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। 

And its a wrap...38 days of fun & frolic..thank u rani,adi,maneesh and my entire team for this wonderful experience !!!  @yrf @HichkiTheFilm pic.twitter.com/Q4Ni2SS5Ve— siddharth malhotra (@sidpmalhotra) June 5, 2017
विज्ञापन



शूटिंग शुरू होने के दौरान रानी ने फिल्म के बारे में कहा था, 'मैं एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में थी जो मुझे चैलेंज कर सके और इसी बीच मुझे 'हिचकी' मिल गई। हम सब की कुछ ना कुछ कमजोरी होती है जो हमे पीछे धकेलती है। ये कोई कमी या कोई भी स्थिति हो सकती है लेकिन जब हम इसे सिर्फ हिचकी की तरह समझते हैं तो हम विजेता बन जाते हैं।हिचकी सकारात्मकता का वादा करती है इसलिए मैंने इसमें काम करने का फैसला लिया।'
विज्ञापन


फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें