फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने से शुरू होगी 'भारत' की शूटिंग, सलमान के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Sat, 26 May 2018 02:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वैसे तो हॉलीवुड में अपने टीवी शो क्वांटिको को लेकर व्यस्त हैं लेकिन भारत में भी उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब वे परदेस से लौटकर देस में अपनी नई फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करेंगी। फैंस इस बात से भी उत्साहित हैं कि पिग्गी चोप्स एक लंबे अरसे के बाद बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ नजर आएंगी। 
विज्ञापन


हालांकि सलमान खान इन दिनों फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं पर भारत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान भारत की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और प्रियंका चोपड़ा के इससे जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ गई है कि प्रियंका इस फिल्म से अगले महीने जुड़ेगी। 

बृहस्पतिवार को क्वांटिको के तीसरे सीजन का प्रीमियर था। इस दौरान प्रियंका ने एक फेसबुक चैट में इस बात का खुलासा कर दिया कि वह भारत की शूटिंग इस साल जुलाई के महीने से शुरू कर देंगी। पर प्रियंका ने साथ ही ये भी कहा कि ऐसा उन्हें लगता है लेकिन इस बारे में वो पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक सफलता की सीढ़िया चढ़ती चली जा रही हैं और फिल्मों के साथ-साथ कई और काम भी कर रही हैं। बहुत कम ऐसी अभिनेत्रियां होती हैं जो कि इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब रहती हैं। 

प्रियंका और सलमान ने अब तक 'मुझसे शादी करोगे' 'सलाम ए इश्क' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में साथ काम किया है। सलमान खान के साथ काम करने को लेकर प्रियंका ने कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा ही रहता है।

फिल्म 'भारत' एक कोरियन मूवी 'ओड टू माई फादर' का रीमेक है। इसमें हमारे देश के आजादी के समय से अब तक का सफर दिखाया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें