फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरनेस क्रीम का ऐड करने पर प्रियंका का बयान, 'आज भी होता है पछतावा'

Fri, 08 Sep 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में प्रियंका ने फेयरनेस क्रीम को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें  फेयरनेस क्रीम का प्रचार करने का बहुत अफसोस है।
विज्ञापन


प्रियंका ने बताया कि 15 साल की उम्र तक वो सांवली स्किन की वजह से बहुत परेशान रहती थीं और खुद को असहज महसूस करती थीं। प्रियंका का इंटरव्‍यू लेने वाली महिला ने उनसे दोबारा पूछा, 'आप अपनी स्‍किन को लेकर यहां यानि कि अमेरिका में असहज थीं या भारत में?' इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, 'भारत में क्‍योंकि वहां गोरे रंग वालों को ही सुंदर माना जाता है'।

पढ़ेंः 'किन्नर' बन खौफ पैदा कर गया था ये विलेन, दर्दनाक मौत देख सहम गए थे सभी

प्रियंका ने बताया, 'भाारत में फेयरनेस क्रीम का खूब प्रचार होता है। तमाम तरह के एेड में कहा जाता है कि आपकी स्‍किन का रंग एक हफ्ते में बदल जाएगा। मैंने भी ऐसा किया था लेकिन तब मैं बहुत छोटी थी। मैंने एक फेयरनेस क्रीम के लिए ऐड किया था। बाद में जब मैंने उस ऐड को देखा तो मुझे लगा कि ये मैंने क्‍या कर दिया। इसके बाद मैं जैसी दिखती हूं खुद को उसी तरह प्‍यार करने लगी।'
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा इन दिनों  क्वांटिको सीजन 3  शूटिंग में बिजी हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड डीवा माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित सिटकॉम को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें