कंगना बनेंगी 'जनता की आवाज'
एएनआई की खबर के अनुसार, शो से पहले कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन के दौरान कंगना मुख्य होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के साथ जूरी का हिस्सा बनेंगी। कंगना ने कहा कि यह शो सच को स्वीकार करने के बारे में है और यहां हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है।
इस शो के पिछले सीजन को खुद कंगना ने ही होस्ट किया था, इसलिए उनकी वापसी से फैंस काफी उत्साहित हैं। इस नए सीजन में धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी समेत 15 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।
फिल्म 'क्वीन 2' की शूटिंग हुई पूरी
टीवी शो के अलावा कंगना अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल यानी 'क्वीन 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस फिल्म की मुख्य शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। उन्होंने पूरी टीम के साथ इसका जश्न भी मनाया।
हाल ही में कंगना रनौत फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म साहस और बलिदान पर आधारित है, जो मुंबई हमलों (26/11) के दौरान अस्पताल के उन गुमनाम कर्मचारियों की सच्ची कहानी को दर्शाती है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना 400 से अधिक मरीजों की जान बचाई थी।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विजया मेहता के निधन पर जताया शोक, बोले- 'मराठी थिएटर की दुनिया...'