फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ की शादी की 45वीं सालगिरह पर पहली बार साथ नहीं दिखीं जया

Mon, 04 Jun 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
महानायक अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन की शादी को 45 साल पूरे हो चुके हैं। तीन जून, 1973 को जोड़ी शादी के बंधन में बंधी थी। रविवार को बिग बी ने शादी की 45वीं सालगिरह के अवसर पर अपनी और पत्नी जया की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की।
विज्ञापन


तस्वीर में अमिताभ बच्चन जया को गुलाब का फूल देते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार यह जोड़ा सालगिरह के मौके पर एक साथ नहीं था। क्योंकि जया बच्चन मुंबई में नहीं हैं। 
विज्ञापन


अमिताभ ने पुरानी तस्वीर साझा करने के साथ ही उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

तस्वीर को साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, ‘स्नेह और आदर उन सब को, जिन्होंने जया और मुझे शादी की सालगिरह पर बधाई भेजी है। बहुत बहुत धन्यवाद।’ 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें