बॉलीवुड अभिनेता आर्य बब्बर का कहना है कि वह सांप्रदायिक दंगों पर आधारित लघु फिल्म ‘शून्य’ का निर्देशन करेंगे। इसमें अभिनेता यशपाल शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं। यशपाल को हजारों ख्वाहिशें ऐसी, लगान, गंगाजल और आरक्षण जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
यशपाल ने कहा, ‘मैंने जैसे ही पटकथा पढ़ी मैंने तुरंत इसके लिए हां कह दी। कहानी उत्कृष्ट है। जिस तरह से आर्य ने संदेश देने की कोशिश की है वह शानदार है। अभिनेता ने कहा कि लंबे समय बाद उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिका मिली है।’
शून्य की कहानी एक साधारण ग्रामीण के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक ग्रामीण कैसे कट्टरपंथी बनता है।