बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बाद विवेक ओबरॉय भी सीआरपीएफ जवानों की मदद के लिए आगे आए हैं। विवेक देश के लिए शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को 25 फ्लैट्स देंगे।
विवेक ओबरॉय की कंपनी कर्म इंफ्रास्ट्रकचर प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से शहीद जवानों के परिवारों को महाराष्ट्र के ठाणे में 25 फ्लैट्स दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कंपनी ने सीआरपीएफ को इसके लिए पत्र भी लिखा है।
Vivek Oberoi's KARRM Infrastructure has donated 25 flats in Thane(Maharashtra) to families of CRPF martyrs: Statement (file pic) pic.twitter.com/shKvB8cF2I
— ANI (@ANI_news) May 13, 2017
ये पहली बार नहीं है जब विवेक लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। विवेक ने 2004 में आई सुनामी के वक्त काफी मदद की जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे। वह वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के एंटी-टोब्बैको प्रवक्ता भी हैं। अपने सामाजिक कामों के लिए वह फोर्ब्स की सूची में भी शामिल हो चुके हैं।