बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी कई फिल्मों और सीरीज को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में शाहिद की फिल्म देवा का पहला लुक सामने आया था, जिसे देखने के बाद प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए थे। देवा के अलावा शाहिद की वेब सीरीज फर्जी 2 को लेकर भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं कि यह सीरीज इस बार पिछली सीरीज से काफी ज्यादा एक्शन और धमाल लेकर आएगी। वहीं एक और फिल्म है बुल, जिसमें शाहिद नजर आ सकते हैं।
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
देवा
सबसे पहले बात करते हैं शाहिद की फिल्म देवा की। इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। इसका पहला पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें शाहिद का लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। देवा का पहला लुक 19 जुलाई को शाहिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा था, 'एक हिंसक वैलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए, देवा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है'। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। जी हां शाहिद कपूर की फिल्म देवा अब 31 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है।
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
फर्जी 2
अब बात करते हैं शाहिद कपूर की एक्शन और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'फर्जी 2' की। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने वेब सीरीज 'फर्जी' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया था। अब इस सीरीज की दूसरी किस्त 'फर्जी 2' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'फर्जी 2' इस साल के आखिरी में या फिर 2025 की शुरुआत में रिलीज कर दी जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने सीरीज से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, ''फिर से लौट रहा है फर्जी सनी, एक नए प्लान के साथ।' इस पूरी 1.55 मिनट की वीडियो में सनी (शाहिद कपूर) का झन्नाटेदार किरदार दिखाई दे रहा है।
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
बुल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुल में भी शाहिद कपूर नजर आ सकते हैं। 'बुल' का निर्देशन आदित्य निम्बालकर करेंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म भी शाहिद की बाकी फिल्मों से अलग और बेहतरीन होगी।
Maharaja China: विजय की 'महाराजा' ने चीन में कमाए करोड़ों, पहले वीकेंड में दृश्यम-काबिल को दिया पछाड़