फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी पचड़े में फंसे शाहरुख खान, वाराणसी पुलिस ने भेजा नोटिस

Fri, 04 Aug 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
हाल ही में शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को प्रमोट करने वाराणसी पहुंचे थे। यहां उनके साथ बीजेपी एमपी मनोज तिवारी भी थे। प्रमोशन के दौरान शाहरुख ने अनुष्का के लिए लॉलीपॅप लागेलू गाना भी गया था। वाराणसी फैंस ने शाहरुख और अनुष्का को काफी अच्छा रिसपॉन्स दिया। लेक‌िन अब शाहरुख मुश्किल में पड़ गए हैं।
विज्ञापन


डीएनए में छपी खबर के मुताबिक, वाराणसी पुलिस ने शाहरुख खान को 5.59 रुपए भरने का एक नोटिस भेजा है। ये नोटिस इसलिए भेजा गया क्योंकि प्रमोशन के दौरान शाहरुख ने सिक्योरिटी के लिए वाराणसी पुलिस का इस्तेमाल किया था। 

यह भी पढ़ें- मामी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ अवॉर्ड शो में छाईं नव्या नवेली, अमिताभ बच्चन का सिर फक्र से हुआ ऊंचा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने शाहरुख खान के लिए 224 सिक्योरिटी गार्ड तैनात करवाए थे। एसएसपी आरके भारद्वाज का कहना है कि इस इवेंट के ऑर्गनाइजर अशोक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉज और मैनेजमेंट ने 51 हजार रुपए डिपॉजिट किए थे। जबकि सभी तैनान पुलिस ऑफिसर की सैलरी 6.11 लाख बन रही है।
विज्ञापन


इवेंट के ऑर्गनाइजर अंकित मौर्य ने कहा, 'हमने पुलिस डिपार्टमेंट से कहा है कि वो बाकी के पैसे शाहरुख खान और उनकी टीम से लें। क्योंकि उन्हीं की सुरक्षा के लिए ये सिक्योरिटी लगाई गई थी। ये प्रोग्राम सिर्फ 1 घंटे का था। जिसके लिए 51 हजार रुपए दिए जा चुके हैं।'

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर राज करने वाले गोविंदा के आए ऐसे दिन, अब ये काम करने को हुए मजबूर

उन्होंने कहा, 'ज्यादातर पुलिसकर्मी शाहरुख खान की सिक्योरिटी में एयरपोर्ट से घाट तक आने के लिए तैनात थे। ये सब उनका पर्सनल प्रोग्राम था। कुछ ही पुलिसकर्मी इंस्टीट्यूट में तैनात थे।'

बता दें कि इससे पहले जब शाहरुख ने फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए ट्रेन से सफर किया था तब भी वो कानूनी पचड़े में फंस गए थे। एक बार फिर उन्हें नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें