'बाहुबली 2' देखने के बाद हर कोई तारीफ कर रहा है। फिल्सी सितारे भी एसएस राजामौली के निर्देशन की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। इस फेहरिस्त में एक्टर ऋषि कपूर का नाम और जुड़ गया है।
ऋषि ने 'बाहुबली 2' की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा कि उन्हें उस जगह घर चाहिए जहां 'बाहुबली 2' की शूटिंग हुई है। ऋषि कपूर ने लिखा, ''बाहुबली 2' देख रहा हूं। ये फिल्म कहां शूट हुई है? मुझे वहां 2 बीएचके घर चाहिए। कोई एजेंट है?'
Seeing Bahubali 2 now. Interval. Chat later about the film. I want to know where has this film been shot? I want a 2 BHK there! Any agent?
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 7, 2017
ऋषि कपूर ने एक और ट्वीट कर कहा कि इस फिल्म को मैच करने के लिए बहुत बलियां चढेंगीं।
"BAHU"t"BALI"yaan chadengi filmon ki to match this film's triumph and business. An Indian Celebration.Glad am part of this business of films pic.twitter.com/lGYpDZR1W0
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 7, 2017