फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान का बड़ा बयान- 'मर्द मुझसे कहते थे कि साथ सोने पर ही मिलेगा काम'

Thu, 26 Oct 2017 11:35 AM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
इरफान खान
विज्ञापन
हॉलीवुड के ताकतवर व्यक्ति माने जाने वाले हार्वी वाइंस्टीन के सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद पूरी दुनिया में इस विषय पर चर्चा शुरू हो गई है। हॉलीवुड और हिंदी फिल्मों के अभिनेता इरफान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद ऐसे लोग और यौन उत्पीड़न के बारे में कहा है कि उन्हें भी काम के बदले समझौते का प्रस्ताव कई बार आया है।
विज्ञापन


अपनी फिल्म 'करीब करीब सिंगल' के बारे में आयोजित एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान इरफान ने बताया, "मुझे कई बार ऐसे प्रस्ताव या सीधे संकेत मिले हैं कि अगर मैं उनके साथ सोता हूं तो वो मुझे काम देंगे। ये प्रस्ताव मुझे पुरुषों और महिलाओं दोनों से मिले हैं। पर ये पहले हुआ करता था अब नहीं होता मेरे साथ।"
Trending Videos

ऐसा औरतों के साथ ज्यादा होता है।

वो कहते हैं, "ऐसा औरतों के साथ ज्यादा होता है। पर आपको ना कहने का हक होता है। लेकिन जहां जबरदस्ती होने लगे, उसकी जितनी निन्दा की जाए कम है। और कोई शख्स ऐसा बार-बार इतने लोगों के साथ कर रहा है तो उसका पर्दाफाश करना जरूरी है।"

इरफान का मानना है कि यौन उत्पीड़न करना अपने आप में एक बीमारी है जो समाज की दशा को दर्शाती है। वो मानते हैं कि ऐसे समाज में यौन से संबंधित बातों पर चर्चा नहीं होती। और ऐसे में जो ताकतवर पक्ष होगा वो दूसरे पक्ष का शोषण करेगा।

इरफान कहते हैं, "उत्पीड़न अहम मुद्दा नहीं है बल्कि दमन मूल मुद्दा है जहाँ लोगों को घुलने-मिलने की इजाजत नहीं है। सरकार या अन्य संस्था कौन होते हैं जो इस पर अपना निर्णय थोपें। ये फैसले निजी होने चाहिए।"
 

फिल्म इंडस्ट्री हताश है

इरफान ने माना कि उनकी कोशिश रहती है कि वो दर्शकों से जुड़ सकें। पर उनका कहना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अभी थोड़ा हताश है। वो कहते हैं, "हमारे दर्शक कुछ हॉलीवुड की तरफ भाग रहे हैं तो कुछ क्षेत्रीय फिल्मों की तरफ। हिंदी सिनेमा के दर्शक कम हो रहे हैं क्योंकि फिल्मकार विषय तो चुन लेते हैं पर असल रूप में उसे समझते नहीं हैं। लेकिन चीजें अभी बदल रही हैं और जो दर्शकों से जुडी फिल्में बन रही है वही कंटेंट सिनेमा है।"

इरफान खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स के साथ काम करने का मौका मिला। हॉलीवुड स्टार्स की खासियत बयान करते हुए इरफान कहते हैं, "वहां स्टार अपनी छवि का प्रचार नहीं करता है। वो एक छवि में बंधे नहीं रहता है। उनके लिए कहानियां जरूरी होती हैं। अगर वो अपनी इमेज को पंप करते रहेंगे तो उन्हें काम मिलना बंद हो जाएगा। उन्हें हर बार नए किरदार में ढलना जरूरी होता है।"

'पीकू' में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके इरफान खान विशाल भरद्वाज की अगली फिल्म में एक बार फिर दीपिका के साथ नजर आएंगे। इसके लिए वो काफी उत्साहित है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि हो सकता है कि वो इस फिल्म में गाना भी गाएं।
विज्ञापन

नहीं लिखेंगे बायोग्राफी

जहां एक के बाद एक फिल्मी सितारों की बायोग्राफी आ रही है। वहीं, इरफान खान ने साफ किया कि वो अपनी आत्मकथा कभी नहीं लिखेंगे क्योंकि बायोग्राफी लिखना इरफान अपने आप का राग अलापना मानते हैं। ये उनके लिए बोरियत भरा काम है।

वो संतुष्ट हैं कि उन्हें सिनेमा का हिस्सा बनने का मौका मिला है, दर्शकों के साथ विभिन्न कहानियां साझा करने का मौका मिला है। वो कहते हैं कि अगर कोई ऐसा लेखक मिले जो उनके जीवन की अनोखे तरीके से समीक्षा कर एक नया नजरिया लाए तभी वो अपने जीवन पर बायोग्राफी के लिए रजामंदी देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें