फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता इरफान खान की मां का निधन, 95 की उम्र में ली आखिरी सांस

Sat, 25 Apr 2020 05:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
परिवार के साथ इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया है। राजस्थान के जयपुर स्थित आवास में इरफान खान की 95 वर्षीय मां ने अपनी आखिरी सांस ली। टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखने वालीं सईदा बेगम की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन


बता दें कि इरफान खान के माता- पिता राजस्थान के टोंक के रहने वाले थे, वहीं इरफान का भी बचपन टोंक में ही बीता है। याद दिला दें कि इरफान खान की भी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। साल 2017 में अभिनेता कैंसर का इलाज करवाने विदेश चले गए थे। वहीं विदेश से वापस आने के बाद इरफान ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग की थी। फिल्म रिलीज के बाद भी अभिनेता ने स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से सभी से थोड़ी दूरी बनाकर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें