शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बादशाह भी कहा जाता है। 90 के दशक से लेकर अब तक वे अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। किंग खान के करियर को उड़ान देने में उनकी फिल्म दीवाना की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात मशहूर कर दिया था।
Madgaon Express: अपनी पहली निर्देशित फिल्म में कैमियो करेंगे कुणाल खेमू! 'मडगांव एक्सप्रेस' पर आया बड़ा अपडेट
इस अभिनेता को ऑफर हुई थी 'दीवाना'
हालांकि,आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सुपरहिट फिल्म के लिए पहली पसंद शाहरुख नहीं बल्कि कोई और अभिनेता थे। फिल्म बलमा से मशहूर हुए अविनाश वाधवन को मेकर्स ने सबसे पहले यह रोल ऑफर किया था। एक साक्षात्कार के दौरान अविनाश वधावन ने दीवाना से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया है। इस बातचीत में उन्होंने साल 1992 की फिल्म "दीवाना" में राजा सहाय की भूमिका को ठुकराने के अपने फैसले के पीछे की वजह पर से भी पर्दा उठा। उन्होंने कहा कि राजू (राज कंवर) मुझसे मिलने आए थे। बातों-बातों में उन्होंने मुझसे बोला कि एक निर्देशक के तौर पर मुझे फिल्म का ऑफर आया है। फिल्म के तीन निर्माता हैं और इसमें दो हीरो हैं। ऋषि कपूर को पहले ही साइन किया जा चुका है और एक नई लड़की दिव्या भारती को हम कास्ट कर रहे हैं। दूसरा हीरो अभी फाइनल नहीं हुआ है और मैं इस रोल के लिए तुमसे मिलने आया हूं।”
इस वजह से नहीं बन सकी बात
उन्होंने आगे कहा, “मेरे सेक्रेटरी से मेरी बात हुई। मेरे सेक्रेटरी ने मुझसे कहा कि अभी हम कोई नई फिल्म साइन नहीं कर सकते। अगर कोई साइन करने के आए तो हम उसे अगले साल की तारीखें दे सकते हैं।" अभिनेता ने बताया कि इसके बाद मैंने कहा राजू मेरे पास डेट्स का भी इश्यू आ रहा है। मैं आपको 12 महीने के बाद की तारीखें दे सकता हूं। अभी मैं तारीखें नहीं दे पाऊंगा, क्योंकि मेरी आठ फिल्में पहले से ही शुरू हो चुकी हैं।"
इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता के इनकार के बाद दिव्या ने ही शाहरुख खान का नाम राज कंवर को सुझाया था। इस फिल्म के बाद शाहरुख ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान की फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। उनके पास पठान 2 और टाइगर वर्सेज पठान जैसी एक्शन फिल्में भी हैं।
Akshay Kumar: कॉमेडी से लोगों को हंसाने को तैयार अक्षय कुमार, इस मशहूर निर्देशक की फिल्म में आ सकते हैं नजर