फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Rampal: रणवीर सिंह के 'डॉन' बनने पर अर्जुन रामपाल ने दी प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात

Sun, 27 Aug 2023 07:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

र्जुन जल्द ही पंजाब 95 में दिखाई देंगे जिसमें दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। यह मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवन्त सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह जल्द ही बड़े पर्दे पर डॉन बनने जा रहे हैं। हाल ही में फरहान अख्तर की डॉन 3 में नए 'डॉन' के रूप में उनके नाम की घोषणा की गई थी। फरहान ने साल 2006 में इस फिल्म को बनाया था। फिल्म में किंग खान के साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आए थे। इसके कुछ साल के बाद फिल्म का दूसरा भाग भी रिलीज किया गया था। शाहरुख की फिल्म डॉन में जसपित आहूजा की भूमिका निभाने वाले अर्जुन रामपाल ने रणवीर द्वारा डॉन 3 में मुख्य भूमिका निभाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विज्ञापन

Celebs: 100 करोड़ क्लब में शामिल होने को तरसते हैं ये स्टार्स, समीक्षकों की तारीफ लूटने के बाद भी रहे असफल

अर्जुन ने की रणवीर की तारीफ
जूम के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान अर्जुन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह अच्छा है। यह वैसा ही है जब आप बॉर्न अल्टीमेटम या बॉर्न आइडेंटिटी या जेम्स बॉन्ड जैसी फिल्में करते हैं। डॉन उसी तरह की फ्रेंचाइजी है। तो अब सबकुछ रणवीर के कंधों पर है। मुझे लगता है कि वह एक शानदार अभिनेता हैं,  वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

डॉन 2 रही थी हिट
बता दें कि हाल ही में फरहान ने डॉन 3 का टीजर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा था, "एक नए युग की शुरुआत।  डॉन 3।" डॉन के पिछले दो भागों में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म अमिताभ की इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म का आधिकारिक रीमेक थी। बाद में, इसका सीक्वल 2011 में रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर यह दोनों ही फिल्में अपना जादू चलाने में कामयाब साबित हुई थीं।
विज्ञापन

इस फिल्म में जल्द दिखेंगे अर्जुन
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अर्जुन जल्द ही पंजाब 95 में दिखाई देंगे जिसमें दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। यह मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवन्त सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है। वह NBK108 के साथ अपना तेलुगु डेब्यू भी कर रहे हैं, जिसमें नंदामुरी बालकृष्ण, काजल अग्रवाल और श्रीलीला प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Shoojit: अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से शूजित निराश, विक्की कौशल को बताया हकदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें