फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटीमेट सीन पर बोले अजय देवगन- 'हमने कोई पोर्न फिल्म नहीं बनाई'

Tue, 08 Aug 2017 03:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
बादशाहो
विज्ञापन
अजय देवगन और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्‍म 'बादशाहो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। खबरें आ रही थी कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्‍म से अजय और इलियाना के कुछ इंटीमेट सीन्‍स पर कैंची चला दी है, लेकिन सोमवार को अपनी फिल्‍म के ट्रेलर के रिलीज के मौके पर अजय और इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर मिलन लुथरिया ने इस खबर को अफवाह बताते हुए कहा फिल्म के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


अजय देवगन ने आगे ये भी कहा कि 'हमने कोई पोर्न फिल्‍म नहीं बनाई।'

फिल्‍म के डायरेक्टर मिलन लुथरिया ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि मेरी टीम के अलावा किसी को यह फैसला करने का हक है कि फिल्म में क्या रखा जाये और क्या हटाया जाये। यह सिर्फ अफवाह हैं।
पढ़े-  'बरेली की बर्फी' का नया गाना रिलीज, कृति ने सलवार कमीज में किया ब्रेक डांस

बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज और संजय मिश्रा नजर आएंगे और यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन


'बादशाहो' 1975 में इमर्जेंसी के दौरान इंदिरा गांधी और महारानी गायत्री देवी के बीच जंग पर बनी है। बता दें कि बादशाहो 6 ठगों की कहानी है, जो इमर्जेंसी के दौरान एक शानदार काम को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें