आमिर खान को स्टार संग करेंगे शादी!
वहीं, अब सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि आमिर खान तीसरी शादी करने की प्लानिंग में हैं और अभिनेता जल्द ही तीसरी शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे। दावा किया जा रहा है कि आमिर खान शादी का एलान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के बाद करेंगे। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसी वजह से माना जा रहा है कि आमिर अगले साल अप्रैल में अपनी शादी की जानकारी फैंस को दे सकते हैं। इतना ही नहीं, गॉसिप की मानें तो आमिर खान अपनी किसी को-स्टार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि इस खबर की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।