फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: धर्मेंद्र की बायोपिक में कौन होगा लीड एक्टर? पिता से जुड़े सवाल पर बॉबी देओल ने दिया यह जवाब

Tue, 02 Jun 2026 02:29 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bobby Deol On Dharmendra: बॉबी देओल ने उस सवाल का जवाब दिया है, जिसमें उनसे पूछा गया था कि दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र की बायोपिक में लीड एक्टर कौन होगा? धर्मेंद्र का पिछले साल निधन हो गया था।
विज्ञापन
धर्मेंद्र, बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobby
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंदर' को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पिता और दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के बारे में कई खास बातें बताई हैं। धर्मेंद्र का निधन पिछले साल हो गया था। हाल ही में उनसे पूछा गया कि अगर धर्मेंद्र पर बायोपिक बने तो उनकी सबसे अच्छी अदाकारी कौन कर सकता है? इस पर बॉबी देओल ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

बॉबी देओल, सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobby
कौन कर सकता है धर्मेंद्र की एक्टिंग?
बॉबी देओल इंडिया टीवी के प्रोग्राम आप की अदालत में पहुंचे। यहां दर्शकों में से किसी एक ने पूछा कि अगर कभी दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र पर कोई बायोपिक बनी, तो उनके हिसाब से परदे पर उनका किरदार सबसे अच्छे से कौन निभा सकता है? जब उनसे पूछा गया कि क्या इस किरदार के लिए वह खुद या उनके बड़े भाई सनी देओल सबसे सही रहेंगे, तो बॉबी ने जवाब दिया, 'कोई नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'उनके जैसा कोई नहीं हो सकता। वह जिस तरह के इंसान थे, वैसा दूसरा कोई कभी नहीं हो सकता।'

'यह सलमान की बायोपिक नहीं है', कानूनी नोटिस पर निर्माता अमित जानी ने दिया जवाब, 'काला हिरण' से जुड़ा है मामला

बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला
गुस्सा होने के बाद करते थे प्यार
दर्शकों में से एक व्यक्ति ने धर्मेंद्र के बारे में कहा कि कथित तौर पर धर्मेंद्र ने बदतमीजी करने वाले लोगों पर गुस्सा निकाला था, तो बॉबी ने अपने पिता के बचाव में कहा, 'पिताजी ऐसे इंसान थे जो किसी की भी बदतमीजी या अपमानजनक बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। यह सच है कि वह हाथ उठाते थे और जोर से मारते भी थे। लेकिन उसके बाद, वह उसी इंसान को अंदर बुलाते थे, उसे खाना खिलाते थे, दूध पिलाते थे और उसके लिए नए कपड़े भी खरीदते थे। वह ऐसे ही इंसान थे।'
विज्ञापन

बॉबी देओल की फिल्म बंदर - फोटो : X
बॉबी देओल ने लिया पिता का अवॉर्ड
हाल ही में आयोजित ‘चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026’ में, धर्मेंद्र को मरणोपरांत ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। बॉबी देओल ने अपने पिता की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।
बॉबी देओल जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें