डेढ़-दो साल से नहीं पी शराब
एस्क्वायर इंडिया के साथ बातचीत के दौरान बॉबी ने कहा कि एक अभिनेता के लिए आपका शरीर और आपका चेहरा ही वो चीजें हैं जिन्हें आप बेचते हैं। मैं इसके साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही है, मैं कुछ साल पहले की तुलना में जल्दी थक जाता हूं। मुझे अपना ज्यादा ख्याल रखना होगा।
मैं अब पिछले डेढ़ साल से शराब नहीं पी रहा हूं। शराब छोड़ने से मेरे आसपास का माहौल भी बदल गया है। इस दौरान मुझे इसकी कमी भी महसूस नहीं होती। बल्कि, मैं सोचता रहता हूं कि अरे, ये इतना आसान था? दो जन्मदिन और दो नए साल बीत गए हैं और मुझे शराब पीने की इच्छा नहीं हुई। इसने मुझे हैरान कर दिया।
पिता धर्मेंद्र को भी थी शराब की लत
बॉबी ने अपने पिता धर्मेंद्र की शराब की लत के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने देखा है कि यह क्या कर सकती है। शराब छोड़ने से मुझे किसी भी समय, किसी भी परिस्थिति में शारीरिक और भावनात्मक रूप से मौजूद रहने में मदद मिली है। इससे मेरे परिवार के साथ मेरा रिश्ता सबसे ज्यादा मजबूत हुआ है।
फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉबी देओल की पाइपलाइन में हैं कई बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल आखिरी बार पिछले साल आई आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए थे। उससे पहले वो पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ में भी दिखे थे। बॉबी देओल की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। जिनमें ‘जन नायकन’ जो इस साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी तक अटकी हुई है।
इसके अलावा यशराज के स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ भी है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगी। फिलहाल बॉबी देओल अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल्स में काफी सराहा गया है।