बॉबी देओल और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अचानक आया सलमान का कॉल
शेखर सुमन के शो 'शेखर टूनाइट' में बॉबी देओल ने अपने करियर में सलमान खान के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। उन्होंने सलमान खान के उस फोन कॉल को याद किया, जिसके कारण उन्हें रेस 3 में काम करने का मौका मिला। एक्टर ने कहा कि सलमान बहुत ही प्यारे हैं।
उन्होंने मुझे फोन किया और पूछा, ‘शर्ट उतारेगा मामा?’ मैंने कहा, मैं कुछ भी करूंगा। उन्होंने कहा, आओ और नैरेशन सुनो और फिर मुझे रेस 3 में काम मिल गया। मुझे पता था कि लाखों लोग सलमान खान की इस फिल्म को देखने वाले हैं।
नई पीढ़ी बॉबी देओल को भूल चुकी थी। इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं इस फिल्म में काम करूंगा, तो लोगों को याद आएगा कि बॉबी देओल अभी भी मौजूद हैं। इस प्रोजेक्ट ने मुझे उन युवा दर्शकों से दोबारा जुड़ने का मौका दिया, जो तब मेरे काम को करीब से नहीं देख रहे थे।
‘रेस 3’ ने की थी दमदार कमाई
2018 में आई ‘रेस 3’ में बॉबी देओल के साथ सलमान खान, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं थीं, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।