फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: एनिमल में 'अबरार' के किरदार को रोमांटिक मानते हैं बॉबी देओल, बोले- वे एक पारिवारिक आदमी है

Sun, 10 Dec 2023 12:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉबी देओल को सोशल मीडिया पर उनके फैंस लॉर्ड बॉबी के नाम से बुलाने लगे हैं। अब बॉबी भी अपने किरदार को प्यारा मानने लगे हैं। जानें क्यों।
विज्ञापन
फिल्म 'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम विवादों के बाद भी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रही है। फिल्म न सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है, बल्कि इस फिल्म ने अभिनेता बॉबी देओल को युवा दर्शकों के बीच एक बार फिर लोकप्रिय कर दिया है। अभिनेता के चाहने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है।  बॉबी देओल को सोशल मीडिया पर उनके फैंस लॉर्ड बॉबी के नाम से बुलाने लगे हैं। अब बॉबी भी अपने किरदार को प्यारा मानने लगे हैं। जानें क्यों।
विज्ञापन


अपने खुद को खलनायक के रूप में नहीं देखते हैं बॉबी देओल
हाल ही में, एक इंटरव्यू में इस फिल्म में अपने 15 मिनट के नेगिटव किरदार अबरार की भूमिका निभाने वाले बॉबी देओल ने खुलासा किया कि 'उन्होंने कभी भी खुद को फिल्म के खलनायक के रूप में नहीं देखा'। बॉबी देओल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि 'उनका किरदार 'अबरार' एक पारिवारिक है'। अभिनेता ने यह भी कहा कि फिल्म में उनका किरदार भयानक नहीं बल्कि प्यार करने लायक है।

B'day Bash: रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा के जन्मदिन पर रखी ग्रैंड पार्टी, सितारों ने उपस्थिति से लगाए चार चांद
विज्ञापन



अबरार को बताया पारिवारिक
इंटरव्यू में आगे अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैंने खुद को फिल्म में विलेन के तौर पर नहीं देखा है क्योंकि फिल्म का किरदार अबरार ने अपनी आंखों के सामने अपने दादा को खो दिया, जो खुद को बुरी तरह जला लेता है और वह सदमा उसकी आवाज छीन लेता है। इस सदमे को झेलने के बाद वह कसम खाता है कि वह अपने दादा की मौत का बदला लेगा और वह एक बहुत ही पारिवारिक व्यक्ति है। मुझे लगता है कि वह रोमांटिक है।'
विज्ञापन


Bollywood: मां के कपड़े पहनने से जरा भी नहीं हिचकतीं ये अभिनेत्रियां, लुक से खूब लूटती हैं वाहवाही

बॉक्स ऑफिस पर कर रही है धुंआधार कमाई
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें