फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol Birthday: अलग ढंग से फैंस के साथ बॉबी देओल ने मनाया जन्मदिन, आश्रम सीरीज के लिए एक्साइटेड नजर आए

Mon, 27 Jan 2025 04:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉबी देओल को एक तरफ बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए बर्थ डे विश कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस ने एक्टर के लिए अलग ही तरह का बर्थ डे सेलिब्रेशन प्लान किया है। बॉबी देओल के घर के बाहर उनके फैंस जमा हुए और एक्टर के साथ उनका जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन
फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाते बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉबी देओल ने जब से ‘एनिमल’ फिल्म में अबरार का रोल किया है, उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। एक्टर के कुछ फैंस ने 27 जनवरी को उनके घर के बाहर आकर बर्थ डे विश किया। साथ ही बर्थ डे सेलिब्रेशन भी अलग ही ढंग से किया। बॉबी देओल भी अपने फैंस से बड़े ही प्यार से मिलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos

फैंस के लाए केक और लड्डू के साथ बॉबी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केक-बड़ा सा लड्डू लेकर पहुंचे फैंस 
बॉबी देओल के कई फैंस उनके घर के बाहर एक्टर का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे थे। घर के बाहर फैंस ने हैप्पी बर्थ डे सॉन्ग एक्टर के लिए गाया। साथ ही कुछ फैंस बॉबी देओल के लिए बड़ा सा केक और एक बड़ा सा लड्डू लेकर पहुंचे। केक और लड्डू को अपने बर्थ डे पर फैंस सामने एक्टर ने काटा। वह इस मौके पर काफी खुश नजर आए।

 

फैंस को शुक्रिया कहते हुए बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फैंस को कहा शुक्रिया 
केक काटने के बाद बॉबी देओल ने फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही फैंस और पैपराजी के कहने पर बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ का एक सिग्नेचर सीन भी करके दिखाया। जब बॉबी ने फिल्म का सीन रिक्रिएट किया तो फैंस ने खूब तालियां बजाई। 

विज्ञापन

आश्रम सीरीज को लेकर दिया अपडेट 
अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें अपनी वेब सीरीज ‘आश्रम’ के अगले सीजन का इंतजार है। वह अपनी इस सीरीज का एक डायलॉग जपनाम भी बोलते हुए देखे गए। इसी सीरीज में बॉबी का किरदार लड्डू खिलाकर, अपने भक्तों को वश में करता था। इसलिए फैंस बॉबी देओल के लिए बड़ा सा लड्डू बनाकर जन्मदिन पर लाए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें