भारत बनाम बांग्लादेश मैच देखते हुए राघव जुयाल और बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@sen_creative_
बॉबी देओल और राघव जुयाल क्रिकेट फैंस हैं। दोनों को हाल ही में दुबई में भारत बनाम बांग्लादेश मैच में देखा गया। स्टेडियम से दोनों की तस्वीरें वायरल हैं। राघव और बॉबी देओल मैच को काफी एंज्वॉय करते दिखे। यूजर्स ने भी इनकी वायरल तस्वीरों को पसंद किया है।
बॉबी देओल और राघव स्टेडियम में गपशप करते नजर आए
मैच देखने के अलावा बॉबी देओल और राघव जुयाल गपशप करते भी दिखे। बॉबी देओल डेनिम शर्ट, शॉर्ट पैंट में नजर आए। वहीं राघव ने जींस और व्हाइट टी-शर्ट पर शर्ट की लेयरिंग की थी। यूजर्स ने भी इनकी तस्वीरों पर रिएक्शन दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट दोनों एक्टर्स को सराहा।
ये खबर भी पढ़ें:
The Bads of Bollywood: फिर मुश्किल में फंसे रणबीर कपूर, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के इस सीन पर विवाद; FIR की मांग
बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रमोशन करने पहुंचे
बॉबी देओल और राघव जुयाल की वायरल तस्वीरों को देखकर लगता है कि दोनों दुबई में सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। जहां पर दोनों बैठे हैं, वहां पर सीटिंग एरिया में ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ लिखा है।
सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए ये एक्टर्स
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लक्ष्य ने हीरो आसमान का रोल किया है। वहीं इसमें बॉबी देओल ग्रे शेड रोल में नजर आए, जो हीरो की लवर के पिता बने हैं। सीरीज में मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। इन दिनों अपनी अलग तरह की कहानी के कारण यह सीरीज चर्चा में है।