बीएमसी यह अभियान पहले मुंबई के सबसे बड़े स्लम इलाके धारावी, मुलुंड, मलाड और अंधेरी में चला चुकी है। अब यही अभियान मुंबई के रिहायशी इलाकों जैसे बांद्रा, पाली हिल, खार लिंक रोड, कार्टर रोड, टर्नर रोड, बैंडस्टैंड, जूहू, वर्सोवा, लोखंडवाला, चार बंगला जैसे इलाकों में चलाया जा रहा है। इस काम में बीएमसी के हेल्थ शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट और कोरोना डिसीज कंट्रोल डिपार्टमेंट की टीमें जुटी हुई हैं। वह इन रिहायशी इलाकों में फलों, सब्जियों और राशन की दुकानें चलाने वाले दुकानदारों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। अगर कोई संदिग्ध नहीं पाया जाता है तो बीएमसी उन्हें अच्छे स्वास्थ्य का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी करती है।
बता दें कि देश में मुंबई ही कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। यहां कोरोना इस कदर हावी है कि उसने छोटे और बड़े किसी को नहीं छोड़ा। चाहे वह अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रेखा, अनुपम खेर, करण जौहर, बोनी कपूर, अभिजीत भट्टाचार्य, करीम मोरानी आदि जैसी फिल्मी हस्तियों का घर हो या फिर किसी छोटी जगह पर रहने वाला कोई मध्यमवर्गीय या निचले तबके का इंसान।
पढ़ें: चीन की कारस्तानियों पर अब बनेगी एनीमेशन फिल्म, कोरोना को हराकर मुंबई लौटे 79 साल के निर्माता