फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजे मलिष्का के घर पर मिला डेंगू का लार्वा, BMC ने भेजा नोटिस

Wed, 19 Jul 2017 02:10 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
आरजे मलिष्का
विज्ञापन
फेमस एफएम चैनल की आरजे मलिष्का विवादों में फंस गई हैं।  बिएमसी को उनके घर पर डेंगू मच्छरों का लार्वा मिला है। जिसके चलते बिएमसी ने उन्हें नोटिस भेजा है।  
विज्ञापन


कुछ समय पहले मलिष्‍का ने मुंबई के गड्ढों पर एक गाना गाया था जो काफी वायरल हुआ था। इस वजह से बीएमसी की बहुत बदनामी हुई थी। शिवसेना ने मलिष्का के इस वीडियो का विरोध भी किया था। 

अब बिएमसी ने मलिष्‍का को घेरे में ले लिया है। ये नोटिस मलिष्का की मां लिलि मेंडोसा के नाम जारी किया गया है। इस बारे में वार्ड अधिकारी शरद उघाड़े का कहना है, 'हमने बांद्रा में मंगलवार को रूटीन निरीक्षण किया था। इसके बाद यह नोटिस जारी किया गया है। बीएमसी फ्लैट के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को युवा सेना कॉरपोरेट समाधान सारवंकर ने एफएम चैनल के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का दावा ठोंकने की मांग की है। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें