फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blurr: तापसी पन्नू की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर, यहां पढ़िए रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी

Wed, 23 Nov 2022 02:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तापसी पन्नू की फिल्म ब्लर अब सीधे ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में तापसी के साथ गुलशन देवैया भी नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी शेयर किया है।
विज्ञापन
ब्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा है। इस साल आई अभिनेत्री की फिल्म 'शब्बास मिट्ठू' और 'दोबारा' दोनों ही फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, अब तापसी की फिल्म 'ब्लर' सीधे ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। जी स्टूडियोज और आउटसाइडर्स फिल्म्स और एखेलन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 'ब्लर' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू और गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन

तापसी पन्नू ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'जो नजर आता है उससे कहीं अधिक हमेशा रहता है।' अजय बहल और पवन सोनी द्वारा लिखित 'ब्लर' की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है और उसके संघर्षों का अनुसरण करती है। फिल्म में तापसी पन्नू गायत्री का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी जुड़वां बहन की मौत की जांच करने की कोशिश करते हुए धीरे-धीरे अपनी दृष्टि खो रही है।
Pathaan: शाहरुख खान के फैंस को जल्द मिलने जा रहा है तोहफा, ‘पठान’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन


फिल्म में तापसी एक निर्माता के रूप में भी काम कर रही हैं। तापसी पन्नू ने कहा, 'थ्रिलर मेरी फिल्मोग्राफी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और ब्लर एक ऐसी स्क्रिप्ट थी, जो मुझे पसंद आई इसलिए जब विशाल ने इस प्रोजेक्ट के लिए मुझसे संपर्क किया तो मैंने तुरंत हां कर दी। लगभग आधी फिल्म को ब्लाइंड फोल्ड करके शूट करने के बाद मैं बहुत सारी यादें और असली चोटें घर वापस ले जा रही हूं, जिसने मुझे स्पष्ट दृष्टि को और भी अधिक महत्व दिया। सेक्शन 375 के बाद मैं वास्तव में अजय सर के साथ काम करने के लिए उत्सुक थी।'
विज्ञापन


निर्माता प्रांजल खांडिया ने कहा, 'तापसी के लिए ब्लर एक स्पेशल फिल्म है और वादा करते हैं कि दर्शकों को ऐसे देखने का अनुभव पहले कभी नहीं हुआ होगा।' बता दें कि अजय बहल द्वारा निर्देशित 'ब्लर' का प्रीमियर हिंदी में जी5 पर 9 दिसंबर को होगा। बता दें कि तापसी पन्नू शाहरुख खान के साथ 'डंकी' में भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Athiya-KL Rahul: केएल राहुल और अथिया का वेडिंग आउटफिट हुआ फाइनल! जानिए कब शादी के बंधन में बंधेगा कपल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें