फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज की फिल्म में एक्शन का तड़का लगाएंगे शाहिद, ऐसा होगा किरदार

Thu, 25 May 2023 02:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबर है कि वह बहुत जल्द फिर से एक एक्शनस थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिनेता अगली बार सिद्धार्थ रॉय कपूर और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म में देखा जाएगा।
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वह जबर्दस्त एक्शन अवतार में मार-काट करते नजर आए हैं। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। वह शाहिद को एक अलग अवतार में देखने के लिए बेसब्र हैं। इसी बीच शाहिद को लेकर एक और खबर सामने आ रही है कि वह एक और एक्शन फिल्म के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

एक्शन फिल्म में आएंगे नजर
खबर है कि वह बहुत जल्द फिर से एक एक्शनस थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिनेता अगली बार सिद्धार्थ रॉय कपूर और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन लोकप्रिय मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज करेंगे। यह फिल्म एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हाई प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वह इस केस की गहराई में जाता है, वह विश्वासघात और छल की दुनिया को सभी के सामने लाता है। इस फिल्म में बहुत अधिक रोमांच और एक्शन देखने को मिलेगा है। खबर यह भी है कि इस फिल्म में शाहिद पुलिस वाले के किरदार में दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें- Bold Photoshoot: जब मैग्जीन कवर पर छपी इन सितारों की बोल्ड और टॉपलेस फोटोज, जमकर हुआ था विवाद

शाहिद ने अपनी फिल्म के बारे में की बात
इस फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा, 'ऐसा टॉपिक मिलना काफी मुश्किल है जिसमें एक्शन, थ्रिल, ड्रामा और सस्पेंस सभी एक स्क्रिप्ट में हों और मैं सच में इसके लिए उत्सुक हूं। जी स्टूडियोज और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ सहयोग करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, जिनके साथ मैंने पहले हैदर और कमीने में काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि रोशन एंड्रयूज एक अनुभवी फिल्म निर्माता हैं जिनकी मलयालम फिल्मोग्राफी शानदार है। हमने अभी कई महीने साथ बिताए हैं और सिनेमा को लेकर इतने शानदार दिमाग के साथ काम करना खुशी की बात होगी। मैं इस रोमांचक, मनोरंजक और रोमांचकारी कहानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।'
विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग 2023 के सेकेण्ड हॉफ में शुरू होगी और फिल्म 2024 में रिलीज होगी। वहीं शाहिद अगली बार कृति सेनन के साथ एक लव स्टोरी में भी नजर आएंगे। खबरों के अनुसार यह फिल्म एक आदमी और एक रोबोट के बीच की एक अनोखी प्रेम कहानी है, इसमें धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें