पुलिस ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस ने कहा है कि अब तक न तो आमिर खान और न ही उनकी टीम ने कोई शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को इस कथित धमकी के बारे में मीडिया रिपोर्टों से पता चला, जिनमें दावा किया गया था कि यह धमकी फेसबुक के जरिए दी गई थी। वे अभी इस जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं। आमिर खान की तरफ से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद आगे की जांच शुरू की जाएगी।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट
- फोटो : इंस्टाग्राम
5 जुलाई को की थी आमिर ने गौरी से शादी
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है। उन्होंने घर पर निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।
आमिर खान, रीना दत्त, किरण राव, गौरी स्प्रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन शादियां कर चुके हैं आमिर खान
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो 1986 से 2002 तक चली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव से की थी, जो 2005 से 2021 तक चली थी। अब आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है।
ये भी पढ़ें- Aamir khan on Sonam Wangchuk: ‘हम वांगचुक को जानते तक नहीं थे’, आमिर ने किया बड़ा खुलासा; दूर की यह गलतफहमी