फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: बिश्नोई समाज ने फूंका सलमान खान और सलीम खान का पुतला, बोले- 'गलत बयान नहीं होगा बर्दाशत'

Sun, 27 Oct 2024 10:52 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार मिल रही धमकियों के बीच एक घटना और घट गई है। सलमान खान के पिता सलीम खान के बयान से आहत होकर बिश्नोई समाज ने पिता और पुत्र का पुतला फूंका है। 
 
विज्ञापन
सलीम खान, सलमान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सलमान खान का मामला और भी बढ़ता जा रहा है। इस गैंग द्वारा बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद से ही स्थिति और खराब हो गई है। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने तो अपने लिए एक बुलेटप्रूफ कार भी विदेश से मंगवाई है। इसके अलावा उनके पिता भी लगातार सलमान खान का बचाव कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के बचाव में कुछ ऐसा कहा कि बिश्नोई समाज उनसे नाराज हो गया। उन्होंने सलमान खान और सलीम खान के पुतले बनाकर फूंक दिए हैं। साथ ही अभिनेता को चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

 

सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान ने सलमान को निर्दोष बताया
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सलीम खान ने सलमान को बेगुनाह बताया था। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने कोई गुनाह नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कोई गुनाह किया है, आपने देखा है? आपको मालूम है? जांच पड़ताल की है? हमने तो कभी बंदूक भी यूज नहीं की। सलीम खान ने कहा, सलमान ने कहा मैं तो था भी नहीं उस समय, उस जगह पर। उसको नहीं शौक जानवर मारने का, वो जानवर से मोहब्बत करता है। 

Salman Khan: लॉरेन्स बिश्नोई के भाई का दावा, 'सलमान ने हमारे समुदाय के सामने चेकबुक रखी और पैसों का लालच दिया'

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बिश्नोई समाज हुआ नाराज 
सलीम खान के बयान के बाद से ही बिश्नोई समाज उनसे नाराज हो गया है। उनका कहना है कि सलीम खान गुमराह कर रहे हैं। वह सलमान को बेकसूर बता रहे हैं। जबकि उन्होंने ही काले हिरण को मारा है। बिश्नोई समाज के लिए काला हिरण उनके बच्चे के समान होता है इसलिए वह काले हिरण को मारने की बात को कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने कहा, जब तक सलमान खान इसके लिए माफी नहीं मांगते बिश्नाई समाज उन्हें दोषी मानता रहेगा। 


Salim Khan: सलमान को मिली धमकियों पर बोले सलीम खान, 'माफी मांगने का कोई कारण नहीं, हमने कॉकरोच भी नहीं मारा'
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
फूंक डाला सलमान और सलीम खान का पुतला
सलीम खान के बयान से नाराज होकर बिश्नाई समाज के लोगों ने शनिवार को जयपुर में जमा होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सलीम खान और सलमान खान के पुतले बनाकर भी फूंकें। इस घटना के बाद से सलमान और सलीम खान की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें