फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: संजय दत्त की बहन हैं बॉलीवुड की यह खूबसूरत अभिनेत्री, देव आनंद के प्यार में ठुकराए कई ऑफर

Sun, 09 Oct 2022 11:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

60-70 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री जाहिदा हुसैन को बॉलीवुड में मौका देव आनंद ने दिया था। लेकिन कम लोग जानते हैं कि वह देव आनंद पर अपना दिल हार बैठी थीं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
zaheeda hussain - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां आईं और गईं। यहां पर समय के साथ चेहरे बदलते हैं। लेकिन जब 60-70 के दशक की बात होती है तो सिनेप्रेमियों के मन में खूबसूरत अभिनेत्री जाहिदा हुसैन का नाम जरूर आता है, जो उन दिनों बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। आज जाहिदा हुसैन की बर्थ एनिवर्सरी हैं। 9 अक्तूबर 1944 को मुंबई में जन्मी जाहिदा हुसैन आज 77 साल की हो गई हैं। जाहिदा ने कुछ ही फिल्मों में काम किया है। लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि वह संजय दत्त की बहन हैं और अभिनेत्री बॉलीवुड के शानदार अभिनेता देव आनंद पर अपना दिल हार बैठी थीं। आइए आपको उन दोनों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- Sunday Special: दिल्ली ने 10 हजार रुपये की नौकरी दे दी होती तो मुंबई को कभी नहीं मिलते गजराज राव, पढ़िए क्यों?
 

जाहिदा का परिवार
जाहिदा के पिता अख्तर हुसैन नरगिस के भाई थे। नरगिस की मां जद्दनबाई ने दिन तीन शादियां की थीं। जद्दनबाई ने पहली शादी नरोत्तम दास खत्री से की थी जिन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम बच्ची बाबू रखा था। इसके बाद जद्दनबाई की दूसरी शादी उस्ताद राशिद मीर खान से हुई। उनके बेटे अख्तर हुसैन थे। जाहिदा इनकी बेटी हैं। इसके बाद जद्दनबाई ने मोहन बाबू का हाथ थामा। शादी के बाद उन्होंने भी इस्लाम कबूल कर लिया था। नरगिस इन्हीं दोनों की बेटी हैं। रिश्ते में नरगिस और जाहिद भाई-बहन हैं और इसी रिश्ते से ही जाहिदा और संजय दत्त भी भाई-बहन हैं।

यह भी पढ़ें:- Nitin Bali: बॉलीवुड में रीमिक्स गानों का ट्रेंड शुरू करने वाले पहले सिंगर थे नितिन, सड़क हादसे में गई थी जान
 

ऐसे मिला फिल्मों में मौका
कम लोग जानते हैं कि जाहिदा को देव आनंद ने बॉलीवुड में पहला मौका दिया था। उन्होंने ज्यादा फिल्मों तो नहीं कीं, लेकिन कम फिल्मों के साथ ही उन्होंने सिनेमा में अपना खास पहचान बना ली थी। जाहिदा हुसैन की पहली मुख्य फिल्म साल 1968 में आई 'अनोखी रात' थी। इसके बाद जाहिदा ने साल 1970 में रिलीज हुई 'प्रेम पुजारी' की। वह देव आनंद के साथ भी नजर आईं। इसी बीच वह देव आनंद पर अपना दिल हार बैठी थीं। इसी वजह से उन्होंने फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का ऑफर ठुकरा दिया था। इस फिल्म में उन्हें देव आनंद की बहन का रोल दिया गया। लेकिन वह फिल्म में उनकी प्रेमिका बनना चाहती थीं। ऐसा नहीं हो पाया तो उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

जल्द सिनेमा से कहा अलविदा
जाहिदा ने कुछ वर्षों बाद ही सिनेमा को अलविदा कह दिया था। उन्होंने बिजनेसमैन केसरी नंदन सहाय से शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली। जाहिदा के दो बेटे हुए जिनमें से एक बेटे निलेश सहाय हैं जो बड़े पर्दे पर दिख चुके हैं। निलेश ने साल 2011 में रिलीज हुई गणेश आचार्य की फिल्म 'एंजेल' से डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें