धूम फिल्म का पहला टाइटल गीत पॉप सिंगर टाटा यंग ने गाया था। लेकिन धूम के अगले पार्ट के लिए म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने इसे विशाल ददलानी को दे दिया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
शाहिद कपूर की कमीने फिल्म का गाना 'धन ते नन' से विशाल ददलानी ने म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर धमाल मचा दिया। सुखविंदर सिंह और ददलानी के इस डांस नंबर को लोगों ने काफी पसंद किया।
साल 2012 में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म इश्कजादे गाना छोकरा जवान को विशाल ददलानी ने सुनिधि चौहान के साथ मिलकर गाया था। विशाल ने अपनी आवाज से एक अलग ही तरह का मसालेदार आइटम नंबर तैयार किया था।
ये जवानी है दीवानी फिल्म का गाना 'बलम पिचकारी' होली में काफी पसंद किया जाता है। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया था। इस गाने को विशाल ने शालमली खोलगड़े के साथ मिलकर गाया था।
तीस मार खां फिल्म का गाना शीला की जवानी आज भी लोगों की पहली पसंद है। इस गाने को विशाल ददलानी ने सुनिधि चौहान के साथ मिलकर गाया था।
ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ की फिल्म बैंग-बैंग साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने तू मेरी को विशाल-शेखर की जोड़ी ने मिलकर तैयार किया था।
गुंडे फिल्म का गाना 'तूने मारी एंट्री' का देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। इस गाने में केके और नीति मोहन के साथ विशाल ददलानी ने देसी तड़का लगाया है।
बजरंगी भाईजान फिल्म का गाना 'सेल्फी ले ले रे' उस समय बहुत मशहूर हुआ था। इस गाने को विशाल ने रॉकिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
बॉक्सर मैरी कॉम पर बनी फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के गाने जिद्दी दिल में विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है।
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म शानदार का गाना गुलाबो को विशाल ददलानी और अनुषा मणि ने अपनी खूबसूरत आवाज में सजाया है।